Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : राष्ट्रीय कृमि दिवस पर 5 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर 5 लाख 88 हजार 649 किशोर-किशोरियों को दवा खिलाई जाएगी. यह जानकारी असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर साहिर पाल ने दिया है. उन्होंने बताया कि किशोर-किशोरियां किसी कारणवश 20 अप्रैल को दवा नहीं खा पाते हैं तो उन्हें मॉपअप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी. कृमि नियंत्रण के लिए यह दवा सभी के लिए सुरक्षित है, तथा किसी भी प्रकार के प्रतिकूल घटना के प्रबंधन के लिए आपातकालीन चिकित्सा टीम प्रतिनियुक्ति की गई है. इस दौरान आमजन राज्य सरकार के द्वारा संचालित स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा 104 एंबुलेंस सेवा 108 पर भी संपर्क कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. सिविल सर्जन ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर जिले के 1765 विद्यालयों एवं 1785 आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-villagers-dug-well-in-43-degree-temperature-to-quench-thirst/">डुमरिया

: प्यास बुझाने के लिए 43 डिग्री तापमान में ग्रामीणों ने खोद डाला कुआं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही