Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : ठेकेदारों के चक्कर में फंस कर रह गया गांधी मैदान में लगने वाला मीना बाजार

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : कोरोना के कालखंड के दो वर्षों के बाद गांधी मैदान में लगने वाला मीना बाजार ठेकेदारों के कारण अब तक नहीं लग पाया है. इसके कारण मीना बाजार में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को प्रतिदिन नुकसान उठाना पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों से यह मामला लटका पड़ा है. उल्लेखनीय है कि गांधी मैदान में लगने वाले मीना बाजार के लिए नगर परिषद में टेंडर सुरेश साव ने डाला था. जानकारी के अनुसार इस टेंडर के लिए कोई कागजी प्रक्रिया नहीं की गई और आपस में सेटिंग कर सुरेश साव को टेंडर दे दिया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chamber-wrote-a-letter-to-the-chief-minister-regarding-the-sand-crisis-arising-in-the-district/">जमशेदपुर

: जिले में उत्पन्न बालू संकट के संबंध में सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

दो ठेकेदारों के टेंडर लेने के चक्कर में गेहूं में घुन की तरह पीस रहे दुकानदार

वहीं, दूसरे ठेकेदार ने टेंडर को अखबार में प्रकाशित न करने के मुद्दे को लेकर इन्होंने भी नगर परिषद में अपना दावा ठोक दिया. इस कारण दो ठेकेदारों के टेंडर लेने के चक्कर में दुकानदार गेहूं में घुन की तरह पीस रहे हैं. इस मेले में चीनी मिट्टी के आइटम लेकर आए मुरादाबाद के दुकानदार प्यारे मोहन ने बताया कि अब यहां से निकलने के लिए कुछ पैसा कमाना होगा. संभावना है कि 10 दिनों बाद यहां पर दुकान लगाने के लिए परमिशन मिल जाए और अपना कारोबार कुछ दिन करके फिर यहां से आगे बढ़ जाएंगे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-biometric-system-closed-in-kolhan-university-pg-teachers-leaving-department-before-time/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में बायोमेट्रिक सिस्टम बंद, पीजी के शिक्षक समय से पहले ही छोड़ रहे विभाग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही