Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बाल विवाह से आजादी अभियान के लिए की गई बैठक

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendre Kumar Sinha) : महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड की सचिव से प्राप्त निर्देश राज्यव्यापी बाल विवाह से आजादी अभियान अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बुधवार को बैठक हुई. बैठक जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशन में जिला अंतर्गत सभी हितधारकों के साथ हुई. बैठक में निदेशक, डीआरडीए-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी के राजहंस ने कहा कि राज्य में बाल विवाह के विरुद्ध सकारात्मक माहौल तैयार करने और कठिन परिस्थिति में पाए जाने वाले बच्चों का कल्याण, देखभाल एवं उनके संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय प्रायोजित मिशन वात्सल्य योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : डीडीसी">https://lagatar.in/ddc-held-review-meeting-of-panchayati-raj-department-and-many-news-from-koderma/">डीडीसी

ने की पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक समेत कोडरमा की कई खबरें
इस राज्यव्यापी बाल विवाह से आजादी अभियान के तहत 16 अक्टूबर को एकदिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन जिला प्रखंड पंचायत स्तर पर किया जाएगा. इसमें बाल विवाह के कारण स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणाम पर सत्र का आयोजन, बाल विवाह के विरुद्ध वाद-विवाद नारा लेखन/पोस्टर बनाना इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन तथा बाल विवाह के विरुद्ध मानव शृंखला बनाते हुए शपथ ग्रहण का आयोजन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही