Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान स्तरीय फिल्मोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर की गई बैठक

Chaibasa (Sukesh Kumar) : त्रिदिवसीय जनजातीय फिल्मोत्सव को लेकर आदिवासी कलाकारों ने रविवार को बैठक की. 14,15 एवं 16 अप्रैल को चक्रधरपुर में ट्राईबल फिल्म एकेडेमी(पीएनएसएस) के तत्वावधान में जनजातीय फिल्मोत्सव आयोजित होगी.आदिवासी हो समाज महासभा के कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू चाईबासा में बैठक की गई. कोल्हान स्तरीय फिल्मोत्सव के सफल आयोजन को लेकर बैठक में ओडिशा और झारखंड के कलाकार शामिल हुए. ट्राईबल फिल्म एकेडेमी के प्रमुख प्रतिनिधि मदन बोदरा ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन नारा हो, दूसरे दिन फोटो हो और अंतिम तीसरे दिन भगवान बिरसा मुंडा के नाम से समर्पित कार्यक्रम का संचालन होगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-take-out-gratitude-tour-on-being-included-in-the-list-of-csr-village/">किरीबुरू

 : सीएसआर गांव की सूची में शामिल होने पर ग्रामीणों ने निकाला आभार यात्रा

पहली बार किया जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन

बोदरा ने बताया कि चक्रधरपुर में पहली बार कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है. सभी आदिवासी कलाकार स्थानीय सामाजिक संगठनों से सहयोग और आर्शीवाद अपेक्षित है. बैठक में कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई. पहले दिन आधुनिक डांस एवं फैशन शॉ कार्यक्रम होगा, जिसमें आधुनिक डांस कार्यक्रम की प्रभारी फूलमति सिरका और फैशन शॉ कार्यक्रम के प्रभारी मन्नु सुंडी होंगे. दूसरे दिन हो,मुंडा,संताल,उरांव एवं अन्य आदिवासी समुदाय का लोक नृत्य कार्यक्रम का संचालन होगा, जिसके प्रभारी श्याम बोबोंगा होंगे. तीसरा दिन सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह होगा. कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर स्क्रीनिंग कमिटि के दायित्वों पर गहन विचार-विमर्श किया गया गया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-one-day-youth-training-camp-organized-by-vivekananda-yuva-mahamandal/">बहरागोड़ा

: विवेकानंद युवा महामंडल का एक दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर आयोजित
कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी कलाकारों को प्रोत्साहन, सम्मान तथा आर्थिक विकास जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जोर डालने का प्रस्ताव लाया गया. फिल्म जगत के क्षेत्र में सामाजिक, राजनीतिक तथा सरकारी नीतियों से कलाकारों को जोड़ने में सामाजिक भूमिकाओं पर कार्यक्रम में प्रकाश डालने पर निर्णय लिया गया. इस अवसर पर श्याम बोबोंगा,सिकंदर चांपिया,मन्नु सुंडी,प्रकाश पुरती,महेन्द्र चांपिया, फूलमती सिरका,राजकुमार पुरती,लक्ष्मी बोदरा,दीपांजलि पिंगुवा, छोट बिहारी हेम्ब्रम, अक्षय सिंह, संजय कुमार लागुरी, वीरसिंह बलमुचू,संजय सरिल देवगम,सगोम टीम और आदिवासी हो समाज युवा महासभा से पंकज बांकिरा,राहुल पुरती,रविन्द्र गिलुवा,सुनीता पुरती,सत्यजीत हेम्ब्रम,प्रमिला बिरूवा,सुरेश पिंगुवा,योगेश्वर पिंगुवा,गब्बरसिंह हेम्ब्रम सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-getting-c-grade-from-naac-kolhan-university-objected-to-17-points/">जमशेदपुर

: नैक से सी ग्रेड मिलने के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय ने 17 बिंदुओं पर जताई आपत्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही