Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को, सफल बनाने के लिए हुई बैठक

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में 14 मई को स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसका आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के संरक्षण में किया जा रहा है. राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश विश्वनाथ शुक्ला ने जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक की. इसमें उन्होंने बार के सदस्यों से राष्ट्रीय लोक अदालत में वैसे सुलहनीय वादों को प्रस्तुत कराने का आग्रह किया, जिसका निष्पादन किया जा सकता है. बैठक में बार के अध्यक्ष रामेश्वर पासवान, सचिव आशीष कुमार सिन्हा तथा अन्य पदाधिकारी शामिल थे. उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-scrutiny-of-nomination-form-of-panchayat-samiti-members-6s-nomination-canceled/">चाईबासा

: पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन फॉर्म की हुई स्क्रूटनी, 6 का नामांकन रद्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही