Search

 
 
 

चाईबासा : भाजपा के लोकसभा प्रवास समिति की बैठक आयोजित

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय चाईबासा में लोकसभा प्रवास समिति की बैठक संयोजक संजू पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी उदय सिंह देव एवं जिला अध्यक्ष सतीश पुरी व जिला अध्यक्ष विजय महतो शामिल हुए. इस बैठक में बीते दिनों आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, तत्पश्चात आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. बैठक में समिति के सभी सदस्यों को विभिन्न प्रखंडों का प्रभारी बनाया गया. विधानसभा प्रभारी एवं संयोजकों को निर्देश दिया गया कि अपने विधानसभा की टीम को पंचायत का प्रभारी बनाएंगे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-munda-governance-ceremony-was-organized/">बहरागोड़ा

: मुंडा शासन व्यवस्था समारोह का किया गया आयोजन

पार्टी के कार्यक्रमों को आयोजित करवाने की करेंगे व्यवस्था प्रभारी

सभी प्रभारी निरंतर प्रखंडों एवं पंचायत स्तर पर प्रवास कर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को सुचारू रूप से करवाने की व्यवस्था करेंगे और संगठन को सशक्त करने में अपनी भूमिका निभाएंगे ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके और पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बन सके. रविवार को आयोजित बैठक में विनोद श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई, पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, गुरुचरण नायक, शशि भूषण सामड़, जेबी तुबिड, अशोक षाड़ंगी, गीता बालमुचू, शैलेंद्र सिंह, राकेश, बबलू शर्मा, धीरज सिंह, मनोज चौधरी, महेंद्र बिरूली, अमरेश प्रधान, अमित जायसवाल, रितिका मुखी, रमेश हांसदा, अनूप सुल्तानिया, प्रताप कटियार मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही