Search

चाईबासा : टोन्टो में जल जीवन मिशन को लेकर चार पंचायत की हुई बैठक

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पेयजल स्वच्छता विभाग के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की शुद्धता को बनाए रखने एवं जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु टोन्टो पंचायत भवन में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया दीपिका लागूरी ने की. बैठक में बुंडू, रेंगडा हातु, मुखिया, मुंडा, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया आदि उपस्थित हुए. पेयजल विभाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में पहले उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को जल स्रोतों एवं जल की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई. उसके बाद अध्यक्षता कर रही दीपिका लागुरी ने स्वच्छता को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मटमैले पानी पीने से बीमारियां होती है. यदि पानी मटमैला है तो उसे उबाल कर पियें. कहा कि कोशिश करें कि जल स्रोत के आसपास जल का जमाव न हो इससे मच्छरों के पनपते हैं और मलेरिया जैसे बीमारियों के होने की संभावना ज्यादा रहती है. इसे भी पढ़ें : विष्णुगढ़">https://lagatar.in/vishnugadh-main-road-of-achaljamo-submerged-due-to-rain-people-worried/">विष्णुगढ़

: बारिश से जलमग्न हुई अचलजामो की मुख्य सड़क,लोग परेशान

जल स्रोत के आस-पास न होने दे जल जमाव

इसलिए जल स्रोतों के आसपास जल जमाव न होने दें. इस पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है. इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव के साफ-सफाई, खुले में शौच जाने से बचने की शपथ दिलाई गई. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी इस बात को स्वीकार किया कि जल की अस्वच्छता के कारण जल जनित बीमारियां से ग्रामीण ज्यादा पीड़ित होते हैं. इससे उन्हें बचाए रखने के लिए सभी को जागरूक करना और जल स्रोतों के पास स्वच्छता तथा गांव की स्वच्छता को बनाए रखना जरूरी है. इस बैठक में बुंडू पंचायत के मुखिया जगजीवन केराई, मुंडा मरतम लागुरी, चंबारा लागुरी, समाजसेवी माहिती लागुरी, संजय लगुरी, वार्ड सदस्य, सेविका, सहिया एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिला एवं पुरुष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp