Search

चाईबासा : अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जानकारी दी गई की वित्तीय वर्ष 2023-24 में टास्क फोर्स द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के कुल 24 मामलों में 51 वाहनों को जब्त किया गया है तथा 9 मामलों में प्राथमिकी दर्ज हुई है. इसके अलावा 1.97 लाख का जुर्माना भी वसूला गया है. बैठक में उपस्थित सेल एवं टाटा स्टील के खनन पट्टेधारियों ने आगामी मानसून के मद्देनजर पर्यावरण सुरक्षा संबंधी कार्य योजना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-campaign-against-plastic-in-bit-sindri-director-joins/">धनबाद

: बीआईटी सिंदरी में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, निदेशक हुए शामिल

जल प्रदूषण के रोकथाम के लिए कंपनी प्रतिनिधि को दिए निर्देश

बैठक में अपर उपायुक्त ने बरसात के दिनों में खनन क्षेत्रों से होने वाले जल प्रदूषण के रोकथाम के लिए कंपनी प्रतिनिधि को समुचित उपाय करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बरसात के पूर्व सभी स्टर्लिंग पाउंड के डीसिलेशन का कार्य आवश्यक रूप से कर लें तथा चेकडैम, रिटेनिंग वॉल का निर्माण समुचित मात्रा में कर पूर्व से निर्मित रिटेनिंग वॉल का जांच करवा लें, ताकि किसी भी परिस्थिति में खनन क्षेत्र की सतह रन-ऑफ को नजदीकी जलस्रोत में जाने से रोक कर पानी को लाल होने से बचाया जा सके. बैठक में एनजीटी अवधि में नदियों से बालू उत्खनन पर रोक के मद्देनजर जिला अंतर्गत सभी बालू अनुज्ञप्तिधारियों को संसूचित किया गया कि वैध स्रोतों से बालू प्राप्त कर सीटीओ के अनुरूप अपने-अपने स्टॉक यार्ड में भंडारण कर लें, ताकि एनजीटी अवधि में जिला अंतर्गत संचालित योजनाओं में बालू की आपूर्ति की जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp