Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज एलुमनी संगठन की हुई बैठक

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा एलुमनी संगठन की विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कन्वेनर प्रोफेसर सुजाता ने किया. कुछ दिन पहले एलुमनी अनिता टुडू द्वारा पुस्तक दान को सराहा गया और पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन का बैंक अकाउंट खुलवाने पर जोर दिया. इसके लिए संगठन की अध्यक्ष को नामित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-freshers-party-held-in-the-psychology-department-of-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में हुई फ्रेशर पार्टी
साथ ही सभी सदस्यों ने भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सक्रियता से भाग लेने एवं संगठन द्वारा सकारात्मक कार्य करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर महिला कॉलेज एलुमनी संगठन की अध्यक्ष दिव्या शर्मा, सचिव सुमन कुमारी ,कोषाध्यक्ष नूतन बानरा तथा सदस्य अलका प्रधान, योश्री दास, प्रतिमा गोप , रजनी कुमारी इत्यादि उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही