Search

 
 
 

चाईबासा : सदर प्रखंड मुख्यालय में मेगा ऋृण वितरण शिविर का आयोजन

 
Chaibasa : चाईबासा सदर प्रखंड के सभागार में गुरुवार को मेगा ऋृण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन नव निर्वाचित मुखिया द्वारा किया गया. इस मेगा ऋृण वितरण में प्रखंड के चयनित 246 लाभूकों के 111.99 लाख रुपये के ऋृण को जिला के विभिन्न बैंको के माध्यम से स्वीकृत किया गया. मौके पर उपस्थित कृषको को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी ने कहा कि ऋृण वितरण सरकार की एक महत्वांकाक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य कृषक कृषि क्षेत्र में आत्म निर्भर बने और संसाधन व तकनिक की सहायता से बहुफसली खेती का कार्य करें हैं. [caption id="attachment_339239" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/chaibasa-1.jpeg"

alt="" width="600" height="468" /> एक लाभूक को ऋण् स्वीकृति पत्र प्रदान करते जन उप प्रमुख.[/caption] इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-organized-race-in-indoor-stadium-on-world-olympic-day/">सरायकेला

: विश्व ओलंपिक दिवस पर इंडोर स्टेडियम में दौड़ का किया आयोजन

ऋृण का सही उपयोग कर कृषक अपने कृषि कार्य को आगे बढ़ाएं : संदीप बक्शी 

वहीं, उन्होंने कृषको को सुझाव दिया कि सभी ऋृण लिये कृषक यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने ऋृण को वापस कर देते हैं, तो उन्हें ब्याज के रूप में मात्र एक प्रतिशत ही देना पडेगा. साथ ही उनके द्वारा जमा किये गये सात प्रतिशत की राशि में से छह प्रतिशत की राशि केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा तीन-तीन प्रतिशत के रूप में उनके खाते में वापस भेज दिया जाएगा. लेकिन इसके लिये जरूरी है कि कृषक लिये गये ऋृण का सही उपयोग कर अपने कृषि कार्य को आगे बढ़ाएं. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-information-given-about-new-syllabus-of-ca-in-circ-seminar/">धनबाद

: सीआईआरसी की संगोष्‍ठी में सीए के नए सिलेबस की दी जानकारी

कार्यक्रम का संचालन प्रखंड के तकनिक प्रबंधक ने किया

इस दौरान प्रखंड के उप प्रमुख प्रेम पूर्ती, प्रखंड विकास पदाधिकारी पारूल सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कारू मार्डी ने अपनी-अपनी बातों को रखा. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड के तकनिक प्रबंधक आनंद कुमार तामसोय ने किया. मौके पर प्रखंड के कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनिक प्रबंधक, विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि गण व जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला और वीएल डब्लू सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-chanakya-ias-academy-honored-more-than-50-successful-candidates-in-jpsc/">रांची

: चाणक्य आइएएस एकेडमी  ने जेपीएससी में सफल 50 से अधिक अभ्यर्थियों को सम्मानित किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही