Search

 
 
 

चाईबासा : इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में मनाया उत्सव

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : इनरव्हील क्लब चाईबासा के सदस्यों ने झींकपानी स्थित वृद्धा आश्रम में रहने वाले वृद्ध जनों के साथ पूरा दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर व्यतीत किया. इस दौरान सदस्यों ने उनके साथ खेल-कूद, नृत्य, प्रतियोगिताओं के माध्यम से घरेलू माहौल प्रदान करने का प्रयास किया. क्लब के सदस्यों ने उनके लिए दवा, फल, कपड़े, भोजन और राशन का भी प्रबंध किया. क्लब की अध्यक्षा भावना राठौर ने भविष्य में भी उनकी जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-preparations-begin-in-departments-for-nep-2020-in-vibhavi/">हजारीबाग

: विभावि में एनईपी 2020 के लिए विभागों में तैयारियां शुरू

अन्य लोगों व संस्थाओं से आश्रम के लोगों को सहयोग करने की अपील की

उन्होंने कहा कि परिवार से दूर रहने वालों से मिलने पर उनके साथ खुशी साझा कर आत्मसंतुष्टि मिलती है. उन्होंने अन्य लोगों व संस्थाओं से भी आश्रम के लोगों को सहयोग करने की अपील की है. आश्रम के संचालकों एवं वृद्ध सदस्य अनुपम गोस्वामी ने भी सदस्यों का आभार प्रकट किया. मौके पर पूर्व अध्यक्षा हर्षा परमार, कोषाध्यक्ष शालिनी सराफ, विनिता अग्रवाल, बीना अग्रवाल आदि उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही