Search

 
 
 

चाईबासा : नवनिर्वाचित बाल संसद के सदस्यों को किया गया सम्मानित

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर प्रखण्ड के अमला टोला स्थित आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में शुक्रवार को निर्वाचित बाल संसद के कार्यकारिणी सदस्यों को विद्यालय प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्मानित किया गया. इस अवसर पर असेंबली को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने सभी पदधारियों का एक-एक कर बच्चों से परिचय कराया तथा सम्बंधित मंत्री को उनके कर्तव्य बोध से अवगत कराया. उन्होनें कहा कि विद्यालय संचालन में बाल संसद की भूमिका बहुत अहम है. अमूमन यह देखा गया है कि जिस विद्यालय का बाल संसद सशक्त और क्रियाशील होता है वह विद्यालय उतना ही अनुशासित एवं प्रभावशाली माना जाता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-attempt-to-kidnap-digital-marketing-businessman-plan-failed-when-car-ran-out-of-oil/">आदित्यपुर

: डिजिटल मार्केटिंग कारोबारी के अपहरण का प्रयास, कार का तेल खत्म होने पर योजना हुई विफल

बैच पहनाकर किया गया सम्मानित 

प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन में बाल संसद के मंत्रिमंडल में शामिल हर मंत्री को उनके कार्यों में सहयोग करने की जिम्मेदारी प्रत्येक बच्चे की है. अतः जब तक सब मिलजुलकर कार्य नहीं करेंगे तब तक यह प्रभावी नहीं हो सकता. बाल संसद के सभी मंत्रियों को प्रधानाध्यापक ने बैच पहनाकर सम्मानित किया. अंत में राष्ट्र गान के साथ सभा विसर्जित की गई.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही