Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्‍टर वन की परीक्षा के लिये परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के कई  विद्यार्थियों ने शनिवार को विवि के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर पीजी सेमिस्टर वन की परीक्षा अविलंब लेने की मांग है. विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कुमार चौधरी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा. परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा बोर्ड की बैठक में मामले को रखने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें: सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-mob-lynching-raghuvar-reached-basrajara-said-sanju-pradhan-was-murdered-by-conspiracy/">सिमडेगा

मॉब लिंचिंग : बेसराजरा पहुंचे रघुवर, कहा- षडयंत्र रचकर संजू प्रधान की हुई हत्या

सत्र में और विलंब होने से विद्यार्थियों को होगी परेशानी

विद्यार्थियों का कहना है कि कोविड-19 गाइडलाइन के तहत सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए फेस मास्क लगाकर विद्यार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाए. ऐसे भी सत्र विलंब से चल रहा है. यदि और विलंब होगा तो विद्यार्थियों को काफी परेशानी होगी. मालूम हो कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने राज्य सरकार के कोविड-19 गाइडलाइन के तहत सभी परीक्षा को अगले आदेश तक स्‍थगित कर दिया है. इसमें पीजी सेमेस्टर वन के अलावा अन्य वोकेशनल कोर्स की परीक्षाएं भी शामिल हैं.

परीक्षा नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

विद्यार्थियों ने कहा कि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में पीजी सेमेस्टर दो व तीन की परीक्षा तक ली जा चुकी है, लेकिन कोल्हान विश्वविद्यालय में अभी तक सेमेस्टर वन की परीक्षा भी नहीं हो पाई है. विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक को ऑनलाइन या कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑफलाइन परीक्षा लेने के साथ ही ऑनलाइन स्टडी  मैटेरियल उपलब्ध कराने की मांग की और परीक्षा नहीं लेने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी. इस अवसर पर पर छात्र प्रतिनिधि रमेश दानियल, सत्येन कुमार मोहांता, विश्वजीत नायक, चिन्मयनंद गिरी, आल्विन एक्का, सिभम सिन्हा, मनिश साहू व अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: तीसरी">https://lagatar.in/third-wave-4-percent-of-ranchis-infected-hospitals-admitted-with-common-symptoms-this-time-corona-is-moderate-to-average/">तीसरी

लहर : सामान्य लक्षण के साथ रांची के 4 प्रतिशत संक्रमित अस्पतालों में भर्ती, मध्यम से औसत है इस बार कोरोना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही