Search

 
 
 

चाईबासा : क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक करने के लिए एक साल पूर्व दिया था ज्ञापन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : शहरी जलापूर्ति के तहत नगर परिषद क्षेत्र पाइप लाइन बिछाने के क्रम में क्षतिग्रस्त हुए पाइपलाइन को स्थानीय वार्ड के प्रतिनिधि के ने एक साल पूर्व प्रशिक्षु आईएएस तथा कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को ज्ञापन सौंपा था. अब तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है. यह आवेदन तत्कालीन प्रोफेशनल आईएएस कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद तथा पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को आवेदन सौंपकर क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को ठीक कराने की मांग की गई थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-university-management-banned-the-entry-of-canara-bank-employees-operating-in-kolhan-university-campus/">चाईबासा

: केयू परिसर में संचालित केनरा बैंक कर्मियों के प्रवेश पर विवि प्रबंधन ने लगाई रोक
आवेदन देने वाले वार्ड नंबर 5 के पार्षद के जनप्रतिनिधि मनोज आजाद ने बताया कि एक साल पूर्व दिए गए आवेदन के बाद भी आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है अभी भी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से पानी 24 घंटे निकलता रहता है. बड़ी बात यह है कि यह रास्ता पीएचडी कार्यालय तथा छठ घाट जाने का मुख्य रास्ता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही