Search

 
 
 

चाईबासा : कांग्रेस भवन में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर स्मृति सभा आयोजित

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : शुक्रवार को कांग्रेस भवन में धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर स्मृति सभा आयोजित की गई. स्मृति सभा में बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. कांग्रेसियों ने अन्याय, शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ उनके आंदोलन से प्रेरणा लेकर आदिवासी, दलितों तथा दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया. स्मृति सभा में कांग्रेसियों ने कहा कि वीर बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन चलाकर उनके दांत खट्टे कर दिए थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-prisoners-death-in-suspicious-condition-in-upkara/">घाटशिला

: उपकारा में संदेहास्पद स्थिति में बंदी की मौत

स्मृति सभा में ये लोग हुए शामिल

स्मृति सभा में कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, नितिमा बारी, त्रिशानु राय, जगदीश सुंडी, जानवी कुदादा, रंजीत यादव, बिरसा बारजो, इम्तियाज खान, राकेश कुमार सिंह, दिकु सावैयां, सिकुर गोप, मुकेश कुमार, सकारी दोंगो, इन्द्र मोहन सांडिल, सिद्धेश्वर कालुण्डिया, रूप सिंह बारी, महिप कुदादा, सूरज सुंडी, जोंको सुंडी, ब्रज मोहन देवगम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही