Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जिला के प्रवासियों को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार, भर्ती शुरू

Chaibasa :  सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया एवं टीवी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा चाईबासा में 6 जून से 22 जून तक एसआइएस भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है. भर्ती शिविर में 750 सुरक्षा जवान, 250 सुरक्षा सुपरवाइजर एवं 200 कैश कस्टडियन का चयन किया जाएगा. सभी चयनित उम्मीदवारों को रिजनल ट्रेनिंग अकामदी जमशेदपुर में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसमें पीटी ड्रिल, औद्योगिक सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कंप्यूटर, बैंक सिक्योरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा, सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बाद सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड में 5000 कार्य स्थलों पर नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी.

भर्ती के लिए मापदंड

भर्ती अधिकारी ने बताया कि देश भर में अनेक प्रकार के पाठ्यक्रम का संचालन किया जाता है. सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए चाईबासा जिला के युवकों को चयन करके उन्हें प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. चाईबासा जिला के प्रखंड परिसरों में 6 जून झींकपानी प्रखण्ड परिसर 7 जून तांतनगर प्रखंड परिसर, 8 जून गोइलकेरा प्रखंड परिसर, 9 जून आनंदपुर प्रखंड परिसर, 10 जून टोंटो प्रखंड परिसर, 11 जून कुमारडुंगी प्रखंड परिसर, 12 जून मनोहरपुर प्रखंड परिसर, 13 जून जगनाथपुर प्रखंड परिसर, 14 जून मंझारी प्रखंड परिसर, 15 जून मंझगाव प्रखंड परिसर, 16 जून सोनुआ प्रखंड परिसर, 17 जून नोवामुंडी प्रखंड परिसर, 18 जून हाटगम्हारिया प्रखंड परिसर 19 जून खुंटपानी प्रखंड परिसर, 20 जून चक्रधरपुर प्रखण्ड परिसर, 21 जून बंदगांव प्रखंड परिसर, 22 जून चाईबासा प्रखण्ड परिसर में शारीरिक मापदंड एवं लिखित परीक्षा ली जाएगी.  उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. प्रशिक्षण के उपरांत सभी जवानों को एसआईएस इंडिया लिमिटेड जो आईएसओ 2008 मानव विभाग में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के मुखिया द्वारा कार्यस्थल लाल किला कुतुब मीनार, फतेहपुर सीकरी, खजुराहो, सांची स्तूप, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा ,सीआईडी बिरला ग्रुप, एयरपोर्ट पर नियुक्ति प्रदान किया जाएगा. साथ ही प्रशिक्षण के उपरांत उम्मीदवारों को एसआईएस के द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा.

योग्यता अनुसार सरकारी पेंशन

भर्ती अधिकारी ने बताया कि उन्हें जहां पर तैनात किया जाएगा. राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट 1984 के अंतर्गत योग्यता अनुसार सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन, बोनस ग्रेविटी, ग्रुप इंश्योरेंस मेडिकल आवास एवं दो बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था तथा स्थानांतरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जाती है. भर्ती अधिकारी ने बताया कि देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए विभाग इस तरह के बेरोजगार युवकों को भर्ती कर रोजगार उपलब्ध कराकर क्षेत्र की बेरोजगारी दूर करने के उद्देश्य से इस तरह का शिविर का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/eight-arrested-in-firing-case/">रांची:

पुरानी रांची में दो गुटों में झड़प के बाद फायरिंग मामले में आठ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही