Search

चाईबासा : मंत्री व डीसी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Chaibasa( Ramendra kumar sinha) : महिला बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने समाहरणालय के सभागार में 10वीं तथा 12वीं के परीक्षा में सफल उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सोमवार को सम्मानित किया. जोबा मांझी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र अपनी इच्छा के अनुरूप आगे बढ़े और अपनी इस सफलता के क्रम को बनाए रखें. आप सभी निश्चित तौर पर अपने निर्धारित किए गए लक्ष्य को अवश्य ही प्राप्त करेंगे. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को कहा की पढ़ाई के साथ अनुशासन आप को आगे बढ़ाने में काफी मददगार होगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-on-june-13-power-supply-will-stop-for-three-hours-in-meghahatuburu/">किरीबुरु

: मेघाहातुबुरु में 13 जून को तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

मेडल व सम्मान पत्र दिया गया

मौके पर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहां कि किसी भी बच्चे के लिए प्रोत्साहन देने वाला यह पल काफी महत्वपूर्ण होता है. सभी उन्हें प्रोत्साहित करते हैं और यही सफलता की चीजें आप सभी को अपना मार्ग दिखाएंगे. उन्होंने सभी बच्चों को अपना सुझाव देते हुए कहा कि आप मेहनत और लगन को कभी नहीं छोड़े. जिस शुद्धता के साथ आप 10वीं और 12वीं की परीक्षा में एक रैंक होल्डर बने उसे आप हमेशा बनाए रखने का प्रयास करें. वहीं उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी ने कहां कि सतत मेहनत का प्रतिफल होता है अच्छी सफलता आप बेहतर करेंगे तो समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत बनेंगे. मौके पर मंत्री और उपायुक्त अनन्य मित्तल ने 10वीं तथा 12वीं के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-nine-family-disputes-settled-in-mann-ka-milan/">धनबाद:

‘मन का मिलन’ में नौ परिवारिक विवादों हुआ निपटारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp