Search

 
 
 

Chaibasa : मंत्री दीपक बिरुवा ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

 
Chaibasa (Sukesh kumar) :  टोंटो प्रखंड के दोकट्टा माहबुरू एवं डाउडागुवा डब्बुबासा में सोमवार को ट्रांसफार्मर का उद्घाटन मंत्री दीपक बिरुवा ने किया. मंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. अब फिर से गांव बिजली की रोशनी से जगमग हो उठी. पिछले दो सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब था. इसके कारण गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश थे. गांव में पुन: बिजली आने से लोगों में काफी हर्ष का माहौल बना रहा. गांव में लगे ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी लोगों ने मंत्री को दी थी. इसे भी पढ़ें :  दरभंगा:">https://lagatar.in/three-people-died-in-road-accident/">दरभंगा:

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक घायल
इसके बाद मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश दिया था. इसके बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. मंत्री ने कहा कि ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों को अब अंधेरे में रात नहीं बितानी पड़ेगी. उन्होंने ग्रामीणों को भी बिजली का सही उपयोग करने की बात कही. मंत्री ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है. ग्रामीण किसी भी तरह की समस्या हो तो उन्हें बताएं. वे समस्याओं का समाधान कराने के लिए तत्काल पहल करेंगे. मौके पर जिप सदस्य राज नारायण तुबिद, मंगल तुबिद समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-people-of-birkel-panchayat-started-suppressing-jharkhand-party/">Chaibasa

  : बिरकेल पंचायत के लोगों ने झारखंड पार्टी का थामा दमन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही