Search

चाईबासा : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री पहुंचे चाईबासा, जनसुनवाई में जनता ने रखी क्षेत्र की समस्याएं

Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री सह प्रभारी मंत्री, जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति, पश्चिमी सिंहभूम के बादल पत्रलेख शुक्रवार को चाईबासा पहुंचे. उन्हें परिसदन में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर एवं सहायक समाहर्ता श्रुति राज लक्ष्मी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. इस दौरान मंत्री बादल पत्रलेख ने वरीय पदाधिकारी संग जिले में संचालित विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. इसके उपरांत परिसदन स्थित सभागार में विभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. मंत्री ने कहा कि जन समस्याओं को गंभीरता से लें. साथ ही पदाधिकारियों से कहा कि कृषि क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करें. पदाधिकारी किसी तरह की लापरवाही ना करें. शिकायत यदि मिले तो उसे गंभीरता से समाधान करने पर जोर दें ना कि उसे नजर अंदाज करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mnps-students-visited-coin-museum/">जमशेदपुर

: एमएनपीएस के विद्यार्थियों ने सिक्का संग्रहालय का किया भ्रमण

जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों ने रखी अपनी समस्या

[caption id="attachment_759699" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chaibasa-Badal-Patralekh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जनसुनवाई में समस्या सुनते मंत्री बादल पत्रलेख.[/caption] प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्देशित जन सुनवाई कार्यक्रम का शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आगाज किया गया. जिसमें मुख्य रूप से कृषि एवं सहकारिता मंत्री सह पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र नाथ चाम्पिया एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया. जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी. दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर तत्काल संबंधित विभाग से संपर्क कर समस्या के समाधान की दिशा में पहल की गई. जनसुनवाई में भाग लेने के लिए आए हुए प्रार्थियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रकार की जनसुनवाई कार्यक्रम जनसमस्या सुलझाने के लिए सार्थक कदम है. इस तरह के कार्यक्रम लगातार किए जाने की आवश्यकता है. मंत्री ने कहा कि सरकार जनता की है और जनता का कार्य करने के लिए वचनबद्ध है. इसके पूर्व कांग्रेस भवन पहुंचने पर मंत्री बादल पत्रलेख का स्वागत फूल माला एवं गुलदस्ता देकर कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/36-dengue-patients-found-in-jharkhand-12-chikungunya-patients-also-confirmed/">झारखंड

में मिले डेंगू के 36 मरीज, चिकनगुनिया के भी 12 मरीजों की पुष्टि

खासमहल लीज भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग 

[caption id="attachment_759702" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chaibasa-Badal-Patralekh-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> खासमहल मामले को रखते त्रिशानु राय.[/caption] खासमहल लीज भूमि को फ्री होल्ड किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय ने कांग्रेस भवन, चाईबासा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख तथा सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में त्रिशानु राय ने कहा कि सरकार द्वारा जल्द से जल्द आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने की नितांत आवश्यकता है. लीजधारियों को अपने घर/जमीन पर पूर्ण स्वामित्व मिले तथा इसके इस्तेमाल एवं विकास में आ रहे अड़चनों से मुक्ति मिले. फ्री होल्ड नहीं होने के कारण शहरी क्षेत्रों की मूल्यवान जमीन का ना तो विकास हो पा रहा है और ना ही इसके क्रय-विक्रय का निबंधन और नामांतरण हो रहा है. अधिकतर खासमहल भूमि मात्र एकरारनामा और पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर खरीद-बिक्री की जाती है. इस प्रकार राज्य सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान हो रहा है. खासमहल भूमि पर पूर्ण स्वामित्व नहीं होने के कारण इस भूमि के एवज में बैंक ऋण उपलब्ध नहीं हो पाता जिसके कारण अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होती है. वर्तमान सरकार द्वारा इस निर्णय को लागू करना लोक हित में अत्यंत लाभकारी होगा. खास महल भूमि के फ्री होल्ड किए जाने के निर्णय को मूर्तरूप देकर इसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने हेतु फ्री होल्ड पट्टा के आवेदनों को एक निश्चित समय सीमा में निस्तारण हेतु आवश्यक कदम उठाया जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp