Search

चाईबासा : रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटील दो दिवसीय दौरे पर पश्चिमी सिंहभूम पहुंचे

Chaibasa (Sukesh Kumar) : भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटील दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम पहुंचे. स्पेशल ट्रेन से वह चाईबासा रेलवे स्टेशन पहुंचे. चाईबासा स्टेशन पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी सहित पार्टी के अन्य नेताओं और पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसपी अशुतोष शेखर ने मंत्री का स्वागत किया. स्टेशन से सीधे सदर बाजार काली मंदिर में दर्शन करने के बाद मंत्री पाटील चक्रधरपुर होते हुए सोनुवा में आयोजित पार्टी कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए. जिला अध्यक्ष सतीश पूरी ने कहा कि दो दिवसीय दौरे पर राज्य मंत्री पश्चिमी सिंहभूम पहुंचे हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-vehicle-laden-with-seven-bovine-animals-seized-driver-arrested/">बहरागोड़ा

: सात गौ वंशीय पशु से लदा वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

राजनीतिक स्थिति पर किया जाएगा विचार विमर्श

[caption id="attachment_668378" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Chaibasa-Rail-Mantri.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चाईबासा स्टेशन से बाहर निकलते रेल राज्य मंत्री व अन्य.[/caption] इस दौरान यहां की राजनीतिक स्थिति पर विचार विमर्श किया जाएगा. साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरेंगे. इसके अलावा चक्रधरपुर क्षेत्र में वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. मालूम हो कि पश्चिम सिंहभूम में भाजपा अपना जनाधार मजबूत करने में जुटा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//