Search

 
 
 

चाईबासा : कोरोना से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय ने विभाग को भेजी दवा की किट

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : कोविड-19 के संभावित खतरे को देखते हुए सरकार के द्वारा पूरी एहतियात बरती जा रही है. आयुष विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम जिला आयुष विभाग को दवाओं की किट भेजी है. इन दवाओं को जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित 22 आयुष केंद्रों के माध्यम से इलाज कराने आने वाले लोगों के बीच वितरित किया जाएगा. आर्सेनिक अल्ब 30, ब्रायोनिया एल्ब थर्टी सहित अन्य महत्वपूर्ण 9 दवाओं को भेजा गया है. जो कोरोना की दूसरी लहर में काफी कारगर साबित हुई थी. आयुष के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि यह दवाई मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को मजबूत करती है जिससे कोरोना का प्रभाव व्यक्ति के श्वसन तंत्र पर नहीं पड़ पाता. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sp-ordered-police-stations-to-be-on-alert-regarding-naxalite-arrest/">आदित्यपुर

: नक्सली बंदी को लेकर एसपी ने थानों को दिया अलर्ट पर रहने का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही