Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जयंती पर याद किए गए मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : कांग्रेस भवन चाईबासा में रविवार को महान वैज्ञानिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई. सभी ने डॉ कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. डॉ कलाम के व्यक्तित्व, उनके जीवन, उनकी शिक्षा एवं संदेश पर चर्चा की गई. कांग्रेसियों ने कहा कि डॉ कलाम ना सिर्फ एक महान वैज्ञानिक, प्रेरणादायक थे, बल्कि अद्भुत इंसान भी थे. चमत्कारिक प्रतिभा के धनी अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व इतना उन्नत था कि वे सभी धर्म, जाति एवं संप्रदायों के व्यक्ति नजर आते थे. इसे भी पढ़ें : टोरी">https://lagatar.in/demand-to-start-tori-flyover-bridge-construction-work-submitted-memorandum-to-agriculture-minister/">टोरी

फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग, पंसस ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन
वे एक ऐसे भारतीय थे जो सभी के लिए एक महान आदर्श बन चुके हैं. डॉ कलाम एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. भारत की अत्याधुनिक रक्षा तकनीक के पीछे एक मजबूत ताकत बनकर उसे साकार करने का श्रेय डॉ कलाम को जाता है. इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, इम्तियाज खान, रुप सिंह बारी, नारायण निषाद, राजू कारवा, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही