Search

 
 
 

चाईबासा : पुण्यतिथि पर याद किए गए मिसाईल मैन डॉ. कलाम

 
Chaibasa : कांग्रेस भवन में बुधवार को महान वैज्ञानिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई. डॉ. कलाम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया. कांग्रेसियों ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व उनके जीवन उनकी शिक्षा एवं संदेश पर चर्चा की. विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम ना सिर्फ एक महान वैज्ञानिक और प्रेरणादायक नेता थे बल्कि अद्भुत इंसान भी थे.
इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sabal-distributed-aids-and-assistive-devices-among-the-differently-abled/">किरीबुरू

: सबल ने दिव्यांगजनों के बीच सहायता और सहायक उपकरणों का किया वितरण

चमत्कारिक प्रतिभा के धनी थे डॉ. अब्दुल कलाम

चमत्कारिक प्रतिभा के धनी अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व इतना ऊंचा था कि वह सभी धर्म, जाति एवं संप्रदायों के व्यक्ति एक जैसा व्यवहार करते थे. वह एक ऐसे भारतीय थे जो सभी के लिए एक महान आदर्श बन चुके हैं. इस मौके पर मंगलवार देर शाम मझगांव विधानसभा क्षेत्र के वरीय कांग्रेसी बबलू हेम्ब्रम के आकस्मिक निधन पर कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

इस अवसर पर ये हुए शामिल

मौके पर कांग्रेस के अम्बर राय चौधरी, नितिमा बारी बोदरा, राज कुमार रजक, चंद्रशेखर दास, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, दिकु सावैयां, सुनित शर्मा, रंजीत यादव, विकास वर्मा, शंकर बिरुली, चंद्रमोहन गौड़, लक्ष्मण हासदा, मुकेश कुमार, राहुल दास, मो. सलीम, संतोष सिन्हा, ईस्माइल सिंह दास, तुराम बिरुली, रश्मि ब्यूटी बानरा, रजनीश बिरुवा, जनार्दन गोप, सुरज सुंडी, नारायण निषाद, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही