Search

 
 
 

चाईबासा : रोमांचक मुकाबले में एमएल रूंगटा प्लस टू विद्यालय ने डीपीएस इंटर कॉलेज को एक रन से हराया

 
Chaibasa : चाईबासा स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट मैदान में चल रहे 11 जीसी जैन क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले में एमएल रूंगटा प्लस 2 उच्च विद्यालय ने डीपीएस स्कूल को एक रन से हरा दिया. मैच का टॉस एमएल रूंगटा की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 134 रन बनाई. एमएल रूंगटा की टीम के जीशान खान ने शानदार 47 रनों की पारी खेली. मो. रेयान ने 30, सोमेश्वर ने 22 और राहुल पोद्दार ने 15 रनों का योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-railways-broke-four-stalls-frozen-for-40-years-and-got-its-land-encroachment-free/">आदित्यपुर

: रेलवे ने 40 साल से जमे चार खटाल तोड़ अपनी जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त
डीपीएस स्कूल के अंशराज और देव कुमार बेहरा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि आशीष गोप और शुभम प्रधान ने एक-एक विकेट लिए. 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस स्कूल की टीम 19.3 ओवरो में सभी विकेट खोकर 133 रन बना सकी. डीपीएस के देव कुमार बेहरा ने 41, शुभम प्रधान ने 28 और रूप नारायण बोयपाई ने 16 रनों का योगदान दिया. एमएल रूंगटा विद्यालय के गेंदबाज मंगल सिंह कोडाह ने दो विकेट लिये, जबकि सुधांशु गोप, सोमेश्वर और राहुल पोद्दार ने 1-1 विकेट लिये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही