Search

 
 
 

चाईबासा : विधायक व पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस का किया उद्घाटन

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर चाईबासा एसडीपीओ कार्यालय में विधायक निधि से मंगलवार को नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस सह सामुदायिक भवन का उद्घाटन विधायक दीपक बिरुवा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के आग्रह पर विधायक निधि से गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया. अन्य जिले से पुलिस अधिकारी, कर्मी विभागीय कार्य से चाईबासा आते रहते हैं, ऐसे में उनके लिए ठहरने व आराम करने की सुविधा उपलब्ध होगी. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने भी कहा कि इस भवन से पुलिस कर्मी लाभान्वित होंगे. अक्सर पुलिस कर्मियों को कोर्ट व गवाही के लिए चाईबासा आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में बाहर से आने वाले कर्मियों को सुविधा होगी. इस भवन की जरूरत थी. इसके लिए विधायक को धन्यवाद देते हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-jalminar-of-tola-above-narsanda-has-been-lying-bad-for-a-year/">चाईबासा

: एक साल से खराब पड़ा है नरसंडा ऊपर टोला का जलमीनार

कांफ्रेंस हाॅल बनाने का किया गया अनुरोध

मौके पर प्रो. आईपीएस पारस राणा, एसडीपीओ दिलीप खालखो, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुधीर कुमार, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र मंसु गोप, सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी पवनचंद्र पाठक के अलावा विधायक प्रतिनिधि घनश्याम दरबारा मुख्य रूप से मौजूद रहे. उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड पुलिस एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद, सचिव संतोष कुमार राय, संयुक्त सचिव अमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी को सहयोग रहा.  कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने विधायक से नवनिर्मित गेस्ट हाउस के ऊपर कांफ्रेंस हाॅल बनाने का अनुरोध किया. विधायक ने इसी वर्ष फर्स्ट फ्लोर पर कांफ्रेंस हाॅल बनवाने की घोषणा की. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-jalminar-of-tola-above-narsanda-has-been-lying-bad-for-a-year/">चाईबासा

: एक साल से खराब पड़ा है नरसंडा ऊपर टोला का जलमीनार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही