Search

 
 
 

चाईबासा : विधायक दीपक बिरुवा ने किया मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमिपूजन

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा प्रखंड स्थित उलीझारी गांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य नये सिरे से शुरू होगा. गुरुवार को विधायक दीपक बिरुवा ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमिपूजन किया. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि सभी विसंगतियों को दूर कर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू होगा और पूरा भी किया जाएगा. मालूम हो कि निर्माण कार्य के दौरान बकाया मजदूरी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विरोधाभास चल रहा था. इस समस्या को स्थानीय विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर दूर किया गया. इसे भी पढ़ें : कसमार">https://lagatar.in/kasmar-emphasis-on-educating-the-dalit-society-in-the-meeting-of-dalit-shoshan-mukti-manch/">कसमार

: दलित शोषण मुक्ति मंच की बैठक में दलित समाज को शिक्षित करने पर जोर

स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने का एजेंसी को दिया निर्देश

मजदूरों का बकाया रखने वाली एजेंसी सिम्पलेक्स को हटाते हुए री टेंडर प्रक्रिया की गई. जिसमें केएमवी प्राइवेट लिमिटेड को निर्माण कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी मिली. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण किया जाए. साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने का निर्देश एजेंसी को दिया. भूमि पूजन में जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, केएमवी प्राइवेट लिमिटेड के इंचार्ज श्रीनिवासन राव समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही