Search

 
 
 

चाईबासा : जनता की समस्या सुनने इंदीकुड़ी गांव पहुंचे विधायक दीपक बिरुवा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झींकपानी प्रखंड अंतर्गत टुटुगुटू पंचायत के इंदीकुड़ी गांव की जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को विशेष बैठक हुई. इसमें ग्रामीणों के आग्रह पर झामुमो विधायक दीपक बिरुवा शामिल हुए. बैठक में ग्रामीणों ने विधायक को ग्रामीण क्षेत्र की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया. जिसमें मुख्य रूप से वृद्धा पेंशन, खराब चापाकल, जर्जर सड़कें आदि की समस्याएं शामिल थी.  ग्रामीणों की समस्यायों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद विधायक दीपक बिरुवा ने क्षेत्र की छोटी-छोटी सड़कों को विधायक निधि से बनवाने की घोषणा की. वहीं लंबी बड़ी सड़क योजना को डीएमएफटी से कार्यान्वयन कराने के लिए ग्राम सभा से कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान करने को कहा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-jharkhand-pradesh-teachers-united-fronts-strike-in-front-of-raj-bhavan-on-21-january/">चक्रधरपुर

: झारखंड प्रदेश शिक्षक संयुक्त मोर्चा का राजभवन के समक्ष धरना 21 जनवरी को

सम्बंधित पदाधिकारियों को दिए निर्देश

पेयजल मामले पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि खराब चापाकल की मरम्मति के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया जाएगा. वृद्धा पेंशन पर विधायक ने प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय और प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली को पेंशन से छूटे बुजुर्गों को मदद पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक में मुंडा भीमसेन बारी, सोमनाथ कुकंल, हरिलाल करजी, जयसिंह हेस्सा पारु, मानकी बारी, सिकंदर बारी, मुन्ना बारी, कुशनू गोप, दामोर सिंह तुबिद, बबलू तुबिद समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही