Search

 
 
 

चाईबासा : सर्वजन पेंशन योजना के विशेष कैंप का विधायक दीपक बिरुवा ने किया शुभारंभ

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर नगर परिषद द्वारा सर्वजन पेंशन योजना का हर सुयोग्य लाभुकों को लाभ दिलाने के उद्देश्यों के साथ बुधवार को एसपीजी मिशन स्कूल में विशेष कैंप लगाया गया. कैंप का शुभारम्भ विधायक दीपक बिरुवा ने किया. पहले दिन 8 फरवरी को वार्ड 15, 16, 17, 18, 21 के लिए एसपीजी मिशन स्कूल चाईबासा में कैंप लगाया गया. पहले दिन ही कैंप में कई लोगों ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत आवेदन जमा किये. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना से अधिक से अधिक सुयोग्य लाभुकों को जोड़ना है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-milk-animals-will-be-distributed-under-chief-ministers-livestock-scheme/">चाईबासा

: मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत दुधारू पशुओं का किया जाएगा वितरण

झामुमो नगर कमेटी प्रचार प्रसार में करेगी मदद

चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड क्षेत्रों में निर्धारित अलग-अलग तिथियों पर विशेष कैंप लगाया जा रहा है. जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. वार्ड पार्षदों और झामुमो नगर कमेटी इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने में मदद करेंगे. इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज, नप कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र महतो, अंचलाधिकारी गोपी उरांव, जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, जिला परिषद सदस्य राजश्री सवैंया, पार्षद नितेश दोदराजका, पार्षद हृदय शंकर बिरुवा, पार्षद पवन शर्मा, झामुमो नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी, मुन्ना आलम समेत महिला समूह आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही