Chaibasa (Sukesh Kumar) : शहर के पुलिस लाइन स्थित नर्सिंग होम के पास गुरुवार को ब्लॉसम ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन फीता काटकर विधायक दीपक बिरुवा ने की. मौके पर विधायक ने कहा कि इस ब्यूटी पार्लर के खुलने से शहर की पुरुष व महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी. अब उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा. ब्यूटी पार्लर की शुरुआत करके इसके संचालकों ने रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं. उन्होंने ब्यूटी पार्लर के संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि वे श्रृंगार करते समय भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दें. इस अवसर पर ब्लॉसम ब्यूटी पार्लर सैलून की संचालिका अंजनी कुमारी प्रसाद ने कहा कि उनका मकसद ब्यूटी पार्लर के जरिए महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार देना है ताकि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-salaries-of-four-teachers-of-the-faculty-of-education-stopped-questions-on-certificates/">जमशेदपुर
वीमेंस यूनिवर्सिटी : शिक्षा संकाय के चार शिक्षकों का वेतन रुका, सर्टिफिकेट पर सवाल
वीमेंस यूनिवर्सिटी : शिक्षा संकाय के चार शिक्षकों का वेतन रुका, सर्टिफिकेट पर सवाल
Leave a Comment