Search

 
 
 

चाईबासा : पंडावीर में फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल का विधायक दीपक बिरुवा ने किया उद्घाटन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पंडावीर गांव में लादुरा हो एवं वीर शहीद मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ. फाइनल मुकाबला बानागुटू फुटबॉल क्लब और उलीहातु फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया. इससे पहले फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा, विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ अधिकारी बीएन सिंह, डीएसपी दिलीप खालको, झामुमो केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी पवन पाठक आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. वहीं शहीद के परिजनों को विधायक ने सम्मानित भी किया. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-sdo-engaged-in-restoring-electricity-in-rugged-village-rajabasa/">गुड़ाबांदा

: बीहड़ गांव राजाबासा में बिजली बहाल करने में जुटे एसडीओ
इस मौके पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि चाईबासा से बड़ालगिया और संसगगुटू की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान हैं. जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कराने की घोषणा की, वहीं बिरुवा ने स्कूल, हॉस्टल और सड़क का नामकरण शहीदों के नाम से कराने की बात कही. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि गांव क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-raktveer-seva-sangh-gave-3-units-of-blood-to-the-needy/">कोडरमा

: रक्तवीर सेवा संघ ने जरुरतमंदों को दिये 3 युनिट्स रक्त
विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि राज्य सरकार भी खिलाड़ियों के प्रति गंभीर है. खिलाड़ियों के लिए खेल नीति बनाई गई है. बिरुवा ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की शुभकामनाएं दीं. वहीं समापन समारोह में विजेता, उपविजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में सिकंदर सुंडी, संजय पूर्ति, कुलदीप सिंह बोयपाई, राजेश दास, बबन बोयपाई, राजेश सुंडी, कप्तान बोयपाई आदि की अहम भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही