Search

 
 
 

चाईबासा : जनता की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक दीपक बिरुवा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर प्रखंड अंतर्गत बारी पोखरी और मुंडुएदेल गांव में रविवार को बुजुर्ग महिला-पुरुषों के बीच विधायक दीपक बिरुवा ने कंबल का वितरण किया. इस मौके पर सभी ने विधायक को आशीष भी दिया. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक को अपनी-अपने समस्याओं से अवगत कराया. विशेष कर बिजली बिल संबंधित समस्या उनके समक्ष रखी. ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें बिजली भी नहीं समुचित नहीं मिलती है लेकिन काफी ज्यादा बिल विभाग द्वारा भेज दिया जाता है. विधायक ने कहा कि हर ग्रामीण क्षेत्रों की यही समस्या है. बिजली विभाग को इस समस्या से अवगत कराया जाएगा. इस मौके पर झामुमो नेता डुबलिया बारी, भूषण पूर्ति, गोरा गोप, मंगल देवगम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mage-porob-in-matkamhatu-kamarhatu-on-march-3-agreed-in-the-meeting-of-villagers/">चाईबासा

: मतकमहातु-कमारहातु में मागे पोरोब 3 मार्च को, ग्रामीणों की बैठक में बनी सहमति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही