Search

चाईबासा : बिजली बिल मामले पर 19 को मुख्यमंत्री से मिलेंगे विधायक दीपक बिरुवा

Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : अधिकतम बिजली बिल और उपभोक्ताओं पर जबरन सर्टिफिकेट केस करने के मामले को लेकर विधायक दीपक बिरुवा ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कृष्ण कुमार सिंह से मंगलवार को मुलाकात की. विधायक ने अधीक्षण अभियंता के साथ बिंदुवार चर्चा करते हुए जानकारी ली‌. विधायक ने कहा उपभोक्ताओं को बिजली बिल से दबा दिया गया है, वहीं सर्टिफिकेट केस भी किया जा रहा है. अगर विभाग जनता के प्रति सहानुभूति नहीं रखेगी तो जनता सड़क पर उतरने को बाध्य होगी. विधायक ने कहा कि नए कनेक्शन के लिए सिक्यूरिटी फी माफ करने, जिन घरों में मीटर नहीं है उन्हें मीटर दिए जाने, कनेक्शन के साथ मीटर लगाने और बकाया बिजली बिल माफ कराने का आग्रह राज्य सरकार से करेंगे. उक्त मामले पर 19 मई को मुख्यमंत्री के साथ विधायकों की बैठक होगी. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-block-development-officer-provided-relief-material-to-elephant-affected/">गुड़ाबांदा

: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हाथी प्रभावितों को राहत सामग्री प्रदान की

टोंटो के तीन गांव में पहुंचेगी बिजली

टोंटो प्रखंड अंतर्गत पहाड़ की तलहटी पर बस केंजरा पंचायत का जगदा, तिलायकुटी, तारोपबुरु गांव में अब तक विद्युतीकरण नहीं होने की जानकारी विधायक ने अधीक्षण अभियंता को दी और त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस बाबत अधीक्षण अभियंता ने बताया कि डीपीआर बन गया है, जल्द ही विद्युतीकरण कार्य शुरू होगा. उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों का सर्वे कराकर छूटे हुए टोलों में पास के गांव के ट्रांसफार्मर से बिजली पहुंचाई जाएगी. इस दौरान विधायक दीपक बिरुवा ने हाटगम्हरिया प्रखंड के इलीगड़ा गांव में 25 केवी ट्रांसफार्मर, दुनुमगुटू में 16 केवी ट्रांसफार्मर खराब होने की भी जानकारी दी. कहा कि झींकपानी प्रखंड में गुड़ा गांव में ट्रांसफार्मर है लेकिन उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने से लोड ज्यादा होने से बार बिजली बाधित होती है. इसलिए गुड़ा में एक और 63 केवी ट्रांसफार्मर और लगाए जाने की मांग की. अधीक्षण अभियंता ने आश्वस्त किया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp