Search

 
 
 

चाईबासा : ठंड से राहत दिलाने के लिए बुजुर्गों के बीच विधायक ने बांटे कंबल

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा इन दिनों बढ़ती ठंड को देखते हुए अपने क्षेत्र के विभिन्न गांव में जरूरतमंदों के बीच लगातार कंबल वितरण कर रहे हैं. विधायक ने बुधवार को रिमझिम बारिश के बीच हाटगम्हारिया प्रखंड अंतर्गत रुईया पंचायत के रुईया गांव एवं झींकपानी प्रखंड के कुलडीहा गांव में कंबल वितरण किया. कड़ाके की ठंड में कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे थे. ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए. इस दौरान रुईया व सालीबुरु गांव के 220 एवं झींकपानी प्रखंड के कुलडीहा में 110 लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/hc-asked-jpsc-why-the-assistant-town-planner-appointment-process-has-not-started-yet/">HC

ने JPSC से पूछा- असिस्टेंट टाउन प्लानर नियुक्ति प्रक्रिया अब तक क्यों नहीं हुई शुरू
विधायक ने कहा कि ठंड के बढ़ते मौसम में लोगों की परेशानी को देखते हुए समय पर मदद पहुंचाई जा रही है. इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके समाधान का भरोसा दिया. मौके पर हाटगम्हारिया जिप सदस्य प्रमिला पिंगुवा, मुखिया लक्ष्मी सामड, पंसस रविंद्र लागुरी, झामुमो पंचायत विनोद पिंगुवा, महेंद्र पिंगुवा, बुलेट कोड़ा, चक्रधर सवैया एवं कुलडीहा में ग्रामीण मुंडा वीरेंद्र बारी, सिकंदर गोप, लाल बहादुर बारी, लोपा बारी, अर्जुन सिंह बारी, सिदियू बारी, बैजनाथ बारी, रघुनाथ गोप समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही