Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बिजली बिल को लेकर विधायक ने विद्युत् जीएम के साथ की बैठक

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा सर्किल एरिया में 30 हजार से अधिक ऐसे बिजली उपभोक्ता हैं, जिन पर 110 युनिट का बिजली बिल चढ़ा हुआ है. वहीं 100 युनिट के अंदर करीब 1 लाख 15 हजार उपभोक्ताओं पर प्रिंसिपल इंटरेस्ट के साथ बिल बनाया गया है. इस आशय की जानकारी चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा ने दी. उन्होंने कहा कि 19 मई को बिजली के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री के साथ विधायकों की बैठक होगी. इस बैठक में वे अपनी बातों को रखेंगे और वर्तमान एरियर माफ करने, 110 युनिट का बिलिंग जिन तीस हजार उपभोक्ताओं पर हुआ है उन्हें माफ कराने का आग्रह करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार इस पर पहल करती है और 100 की जगह 110 युनिट बिजली फ्री करती है तो कई लोगों को इसका लाभ मिलेगा. इसे पूर्व  विधायक ने बुधवार को विद्युत विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रवण कुमार और अधीक्षण अभियंता कृष्ण कुमार सिंह के साथ बैठक की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-rourkela-police-arresting-two-maoists-and-interrogating-them-at-a-secret-place/">किरीबुरू

 : राउरकेला पुलिस दो नक्सलियों को पकड़ कर गुप्त स्थान पर कर रही है पूछताछ

 100 यूनिट मुफ्त बिजली का नहीं मिल रहा लाभ

विधायक ने कहा कि विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं का बिल अधिक है. फिर चाहे ग्रामीण ने बीपीएल से कनेक्शन लिया हो या सौभाग्य योजना व अटल ज्योति योजना से कनेक्शन लिया हो. ऐसे लोगों पर 110 युनिट का बिलिंग किया गया है. सभी का बिल प्रिंसिपल इंटरेस्ट के साथ बकाया है. वर्तमान में ओटीएस सिस्टम चल रहा है जो सिर्फ एक माह के लिए है. इसके तहत उपभोक्ताओं को बकाए बिल का भुगतान एक माह के भीतर किश्त में करना है. ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता एक माह में हजारों रुपए का बकाया देने में असमर्थ हैं. इस बैठक में विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को 100 युनिट बिजली नि:शुल्क देने की योजना है, पर लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है. इस पर उन्होंने विभाग को सजगता के साथ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही