Search

चाईबासा : मतकमहातु में मैट्रिक-इंटर के होनहार विद्यार्थियों को विधायक ने किया सम्मानित

Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु गांव में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरुवा और विशिष्ट अतिथि संत विवेका इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल रामावतार अग्रवाल शामिल हुए. मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने बच्चों को सम्मानित कर उन सभी का हौसला बढ़ाया. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि सीमित संसाधनों के बाद भी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी जीवन में अपार उपलब्धि हासिल करने की शुभकामना दी. विधायक बिरुवा ने कहा कि गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा, जहां बच्चे पढ़ाई भी कर सकेंगे. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-kade-tudus-family-rendered-homeless-due-to-roof-blowing/">डुमरिया

: छप्पर उड़ने से बेघर हुआ कादे टुडू का परिवार

इन बच्चों को किया गया सम्मानित

मैट्रिक और इंटर में उत्तीर्ण गांव के सतीश देवगम, महक रानी देवगम, जय प्रकाश तुबिद, सतारी देवगम, कीर्ति देवगम, सिदिऊ देवगम, सुशीला देवगम, नारायण देवगम, आदित्य देवगम, कानूराम देवगम, कुसुम देवगम, दुम्बी देवगम, राज देवगम, मानकी देवगम, समीर देवगम, मुक्ता देवगम, गगन देवगम, सुरी देवगम इत्यादि बच्चों को सम्मानित किया गया. प्रिंसिपल रामावतार अग्रवाल ने गरीब बच्चों का निःशुल्क नामांकन लेने की बात कही. ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से छूट न जाए. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंडा धनुर्जय देवगम और संचालन चंद्र मोहन देवगम ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक देवगम, पवन देवगम, विक्रम देवगम, धर्मराज देवगम, किरण देवगम, सविता देवगम, ललिता पूर्ति आदि की अहम भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp