Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विधायक ने महतीसाई में नए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर विधानसभा क्षेत्र के टोंटो प्रखंड अंतर्गत सालीकुटी के टोला महतीसाई में विधायक दीपक बिरुवा ने नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन सोमवार को किया. इससे टोला में फिर से बिजली बहाल हो गई है. इस टोला के लोग विगत एक माह से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण अंधेरे में रहने को विवश थे. ग्रामीणों ने खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाने की गुहार विधायक से लगाई थी. विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को नए ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया था. विभागीय पदाधिकारियों ने देरी किए बिना खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलते हुए 25 केवीए का नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कर दिया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-sewing-machines-given-to-women-to-make-them-self-reliant/">बहरागोड़ा

: महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए दी सिलाई मशीन
विधायक दीपक बिरुवा ने नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करने के लिए महतीसाई पहुंचे हुए थे. विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान का भरोसा दिया. मौके पर पूर्व प्रमुख मंगल तुबिद, मुखिया लेबेया हेस्सा, तुराम बिरुली, राम चंद्र हेस्सा, संजय हेस्सा, नरेश हेस्सा, मालती बिरूवा, शुरू हेस्सा, माधवी हेस्सा, सोमवारी हेस्सा, गीता हेस्सा, गोविंद कोंडागकेल, राजीव हेंब्रम, मुचिया हेस्सा, बेहरो हेस्सा, रॉबिन हेस्सा, सालूका हेस्सा समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही