Search

चाईबासा : रूपाबासा में ट्रांसफॉर्मर का विधायक ने किया उद्घाटन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोन्टो प्रखंड अंतर्गत पुरनापानी गांव के रुपाबासा टोला में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. इसका उद्घाटन विधायक दीपक बिरुवा ने किया. ट्रांसफॉर्मर दीपक बिरुवा की पहल पर बदला गया है. शनिवार को विधायक ने ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया. रुपाबासा टोला में ट्रांसफार्मर विगत एक माह से खराब था. इस बात की जानकारी पूर्व प्रमुख गीता सुंडी ने विधायक को दी. इसे भी पढ़ें : झारखंडः">https://lagatar.in/50-percent-houses-in-rural-areas-connected-to-tap-water-scheme-department-of-drinking-water/">झारखंडः

ग्रामीण इलाकों में 50 प्रतिशत घर नल जल योजना से जुड़े- पेयजल विभाग
इस पर विधायक ने तुरंत ही विद्युत विभाग के अधिकारी से बात कर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराते हुए पुरनापानी गांव के रुपाबासा में बिजली बहाल करने का निर्देश दिया. इस दौरान विधायक दीपक बिरुवा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि पुरनापानी मुख्य सड़क से रुपाबासा तक सड़क का जल्द ही डीएमएफटी मद से निर्माण कराया जाएगा. मौके पर पूर्व प्रमुख गीता सुंडी, पूर्व प्रमुख मंगल तुबिद, राजेन बारी, बिरसा बरजो समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//