Search

 
 
 

चाईबासा : विधायक जगत माझी ने विस में उठाया ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने का मुद्दा

 
Goilkera (Chaibasa) : मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने मंगलवार को विधानसभा में ग्रामीण पर्यटन की परिकल्पना साकार करने का मुद्दा उठाया. उन्होंने सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से मामला उठाते हुए सरकार से इस दिशा में पहल करने की मांग की. पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग से पूछा कि क्या ग्रामीण पर्यटन इको टूरिज्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है. सरकार को स्थानीय समुदायों को उनकी संस्कृति को संवारने के साथ ही इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में काम करना चाहिए. इसमें मनोहरपुर, आनंदपुर, गोइलकेरा, सोनुवा, गुदडी व बंदगांव प्रखंड को शामिल करना चाहिए. विधायक जगत माझी के सवाल के जवाब में सरकार ने जानकारी दी कि मनोहरपुर व आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पश्चिमी सिंहभूम के डीसी व पर्यटन निदेशालय, रांची के निदेशक से प्रस्ताव मांगा गया है. सरकार की ओर से यह भी बताया गया कि पर्यटन निदेशक व पश्चिमी सिंहभूम के डीसी ने कहा है कि जिले  किरीबुरू में वन विभाग की ओर से इको टूरिज्म कार्य कराया जा रहा है. इससे संबंधित कुल 14,89,01,800 रुपए का प्राक्कलन वन विभाग को भेजा गया है. यह भी पढ़ें : चुनाव">https://lagatar.in/election-commissions-instructions-hold-regular-meetings-with-political-parties/">चुनाव

आयोग का निर्देश: राजनीतिक दलों के साथ करें नियमित बैठक
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही