Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मानकी मुंडाओं के लिए कम्युनिटी हॉल का विधायक ने किया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : न्याय पंच कार्यालय के तहत अब जल्द ही मानकी मुंडाओं के लिए कार्य प्रणाली संचालन के लिए सुव्यवस्थित जगह उपलब्ध होगी. सोमवार को पुराना उपायुक्त कार्यालय परिसर में न्याय पंच कार्यालय समीप अनावद निधि के तहत मानकी मुंडाओं के लिए कम्युनिटी हाॅल निर्माण का शिलान्यास किया गया. शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरुवा एवं विशिष्ट अतिथि कोल्हान अधीक्षक सह एसडीओ शशिंद्र बड़ाइक ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र नाथ ओझा, त्रिशानु राय, दिकू सवैंया, भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता सैफुल्ला अंसारी, सहायक अभियंता संजीव सेठ, सुशील सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-station-in-charge-distributed-football/">नोवामुंडी

: थाना प्रभारी ने फुटबॉल का किया वितरण
कार्यक्रम के तहत मानकी मुंडाओं ने संयुक्त रूप से विधायक दीपक बिरुवा और कोल्हान अधीक्षक का बुके देकर सम्मानित किया. इस मौके पर मानकी दलपत देवगम, मानकी शिवचरण पाड़ेया, मानकी राज निकेश पिंगुवा, मानकी अभय सोय, मानकी मदन मोहन सुंडी, मानकी सिद्धेश्वर डुबराज तियू, मानकी ललित सवैंया के अलावा मुंडा रामेश्वर सिंह कुंटिया, मुंडा जमादार लागुरी, मुंडा गांगु सुंडी, मुंडा विजय सिंह सुंडी, मुंडा अभिराम सिंह कुंटिया, मुंडा योगेश देवगम, मुंडा प्रताप सिंह कालुंडिया, मुंडा मंगल सिंह पूर्ति, मुंडा राजू पिंगुवा, मुंडा जगमोहन हेंब्रम, मुंडा मोरन सिंह तामसोय, मुंडा सनातन पिंगुवा, मुंडा सीताराम बानरा, मुंडा दिनेश बुड़ीउली, मुंडा सिकंदर बारी, मुंडा ब्रजमोहन पूर्ति, मुंडा सुरेश बुड़ीउली, मुंडा बिरसा देवगम, मुंडा श्याम चरण लागुरी, मुंडा डेबरा बानरा समेत मानकी मुंडा संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही