Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Chaibasa (Sukesh Kumar) : टोन्टो प्रखंड अंतर्गत बड़ा झींकपानी पंचायत में ग्राम तालाबुरु के टोला कुलूगुटू से ओएगोए गांव तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक दीपक बिरुवा ने किया. जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत कुलूगुटू से ओएगोए तक पीसीसी पथ का निर्माण होगा. योजना का शिलान्यास गुरुवार को विधायक दीपक बिरुवा ने नारियल फोड़कर किया. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि जनहित में कुलुगुटू की इस सड़क का निर्माण जरूरी था. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sponge-and-iron-ore-loaded-in-trucks-are-being-cut-indiscriminately-at-night/">किरीबुरू

: रात में धड़ल्ले से ट्रकों में लदे स्पंज व आयरन ओर की हो रही है कटिंग

बारिश में आवागमन हो जाता था मुश्किल

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में तो आवागमन मुश्किल हो जाता था. वहीं सामान्य दिनों में भी इस कच्ची सड़क पर चलना मुश्किल था. इस रास्ते को बनवाने के लिए ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार भी जताया. सड़क निर्माण कार्य की लागत 73,24,713 रुपये है. शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख मंगल तुबिद, पंचायत समिति सदस्य हेमवती हेंब्रम, पूर्व मुखिया कोलंबस हांसदा, घनश्याम दोराईबुरु, ग्रामीण मुंडा मथुरा दोराईबुरु, गोरा हांसदा, प्रताप हांसदा, संजय दास समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :सेना">https://lagatar.in/army-chopper-crashes-in-jammu-and-kashmirs-kishtwar/">सेना

का हेलीकॉप्टर जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में दुर्घटनाग्रस्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही