Search

चाईबासा : विधायक ने किया पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास

Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर प्रखंड अंतर्गत पंडावीर पंचायत के चार गांव हेस्साबांध, जोजोहातु, अंजदबेड़ा, सिंगीजारी के ग्रामीणों की एक बड़ी समस्या विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर दूर होगी. अक्सर बारिश में जलस्तर बढ़ने से उक्त चार गांव में आवागमन ठप हो जाता था. इस जन समस्या को देखते हुए विधायक दीपक बिरुवा ने हेस्साबांध में दो स्पेन पुलिया और गार्डवाल बनाने की अनुशंसा की थी. गुरुवार को विधायक दीपक बिरुवा ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद के तहत सदर प्रखंड अंतर्गत पंडावीर पंचायत के पासुबेड़ा गांव के मुख्य पथ से गांव के अंदर तक 190 मीटर पीसीसी सड़क एवं दो अदद पुलिया निर्माण का शिलान्यास किया. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-tribute-paid-to-education-minister-in-block-office/">तांतनगर

: प्रखंड कार्यालय में शिक्षा मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि

बेहद जरूरी था पुलिया निर्माण

विधायक ने कहा कि पुलिया बन जाने से चार गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा होगी, बारिश में भी आवागमन बहाल रहेगा. जनहित में इस पुलिया का निर्माण अति आवश्यक था. शिलान्यास कार्यक्रम में हेस्साबांध मुंडा तुलसी नाथ सुरीन, पासुबेड़ा मुंडा सोनाराम सुरीन, बीजु बोयपाई, डॉ दुंबी बोयपाई, सुखवीर बोयपाई, सिदिउ सुरीन, लखींद्र सुरीन, प्रधान सुरीन, गुमिदा पूर्ति, राजू चौधरी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp