Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विधायक ने सड़क का किया शिलान्यास

Chaibasa( Ramendra kumar sinha) : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पंडावीर से बोड़दोर तक एक किमी सड़क निर्माण होगा. इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास शनिवार को विधायक दीपक बिरुवा ने किया. उन्होंने कहा कि इस सड़क से कई गांव के ग्रामीणों को लाभ पहुचेगा. ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी. इस  सड़क से पंडावीर, लगिया, गुइरा, बरकेला के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी. विधायक दीपक बिरुवा ने संबंधित योजना के ठेकेदार को गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया, वहीं स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने की बात कही. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-workers-held-a-meeting-regarding-the-arrival-of-union-minister-of-state/">नोवामुंडी

: केंद्रीय राज्य मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

विधायक के प्रति जताया आभार

शिलान्यास के दौरान सड़क बनाए जाने की खबर से ग्रामीण काफी उत्साहित दिखें और जनसमस्याओं के निदान के लिए विधायक दीपक बिरुवा के प्रति आभार भी जताया. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं से क्षेत्र की समस्यायों से विधायक अवगत होते हुए और समस्या दूर करने की बात कही ‌. शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय मुंडा बुधन सिंह बोयपाई, सेबोन बोयपाई, पप्पू बोयपाई, दिलीप सिंह बोयपाई, कृष्ण बोयपाई, कुलदीप सिंह बोयपाई, चोकरो पूर्ति, रामनाथ बोयपाई के अलावा महिला समूह में सुनीता बोयपाई, अंजुश्री बोयपाई, बसंती बोयपाई समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-changed-time-of-schools-of-kolhan-division-children-up-to-class-5-will-be-discharged-at-9-30/">चाईबासा

: कोल्हान प्रमंडल के स्कूलों का बदला समय, कक्षा 5 तक के बच्चे का 9.30 बजे होगा छुट्टी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही