Search

 
 
 

चाईबासा : विधायक ने किसानों के बीच टॉर्च व पटाखे बांटे

 
विधायक ने  वन विभाग के पदाधिकारियों को मदद के लिए आगे आने का दिया निर्देश Sukesh kumar Chaibasa :  सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक बिरुवा ने आज गुरुवार को झींकपानी प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया और किसानों की समस्याओं की जानकारी ली. साथ ही विधायक ने ग्रामीणों के बीच टॉर्च व पटाखों का वितरण किया. विधायक ने क्षेत्र में नौजवान युवकों से आग्रह किया कहा कि हाथियों को पत्थर से ना मारे. मशाल, पटाखे व टॉर्च की मदद से उन्हें जंगल की ओर भगाये. मौके पर टोंटो जिप सदस्य राज नारायण तुबिद भी मौजूद रहे. 

विधायक ने बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

विधायक ने चालगी गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में चालगी, सुरनिया, कोंदवा, राजंका, दोकट्टा, मौदा सहित गांव के अन्य लोग शामिल हुए. ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि हाथियों के कारण पूरे इलाके में खौफ का माहौल है. 28 हाथियों का झुंड पिछले तीन से चार दिनों से विभिन्न गांवों में घूमकर खेतों में लगी फसलों को नष्ट कर रहा है. इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है. हाथियों के डर से गांव के लोग रात-रात भर हाथों में मशाल लिये पहरा कर रहे हैं.

वन विभाग के पदाधिकारियों को विधायक ने दिये निर्देश

विधायक ने ग्रामीणों की स्थिति देखते हुए वन विभाग के पदाधिकारियों को मदद के लिए आगे आने का निर्देश दिया. वन कर्मियों को ग्रामीणों के साथ रहकर हाथियों को भगाने का निर्देश दिया. विधायक ने डीएफओ से फोन पर बात कर यहां की स्थिति से अवगत कराया और हाथियों को भगाने के लिए टीम लगाने को कहा. कुछ दिन पहले भी विधायक ने हाटगंहरिया प्रखंड के इलीगाड़ा व सालीकुटी गांव में ग्रामीणों के बीच टॉर्च और पटाखों का वितरण किया था.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही