Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आंधी से प्रभावित बादुड़ी पंचायत के ग्रामीणों को मुआवजा दिलाएंगे विधायक

Chaibasa (Sukesh kumar) : सोमवार को आए आंधी और तेज बारिश से प्रभावित क्षेत्र बादुड़ी पंचायत का मंगलवार सुबह विधायक दीपक बिरुवा ने दौरा किया. बादुड़ी में चार घर और ‌आयता गांव में भी कुछ घर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली. विधायक दीपक बिरुवा ने प्रभारी अंचलाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता (आईएएस) से फोन पर संपर्क कर आंधी से प्रभावित व क्षतिग्रस्त मकानों की जानकारी देते हुए नियमानुकूल मुआवजा दिलाने को कहा‌‌. इस पर अंचलाधिकारी द्वारा अंचल कर्मी को प्रभावित क्षेत्र भेज कर वस्तु स्थिति का आकलन कर मुआवजा दिलाने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-auto-driver-committed-suicide-by-hanging-himself-in-babakuti/">आदित्यपुर

: बाबाकुटी में ऑटो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ग्रामीणों ने विधायक के सामने पेयजल समस्या को रखा

स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक के सामने पेयजल समस्याओं को रखा. कहा कि बादुड़ी में तीन सोलर जलमीनार है जो विगत एक साल से खराब पड़ा है. इस पर विधायक बिरुवा ने कहा कि तीनों जलमीनार किस योजना अंतर्गत बना है इसकी जानकारी लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी को मरम्मत करने का निर्देश दिया जाएगा. विधायक दीपक बिरुवा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जितनी जल्दी हो सके तीनों जलमीनार दुरुस्त कराया जाएगा. इस दौरान जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी के अलावा झामुमो नेता विजेंद्र कुदादा, सुखलाल कुदादा, चुन्नू कुदादा, जोनसन कुदादा, कैलाश कुदादा, मुन्ना कुदादा, गोपाल कुदादा और महिला समूह में अंजना कुई, पुष्पा कुदादा, ननीका कुई, नामसी कुई, सोनी कुदादा आदि मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-auto-driver-committed-suicide-by-hanging-himself-in-babakuti/">आदित्यपुर

: बाबाकुटी में ऑटो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही