Search

चाईबासा : विधायक का पहल रंग लाया, कंपनी ने मजदूरों का बकाया राशि का किया भुगतान

Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक बिरुवा का पहल रंग लाया. सदर प्रखंड अंतर्गत उलीझारी गांव में बन रहे मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य में कार्यरत मजदूरों का बकाया भुगतान सोमवार को कर दिया गया. चूंकि वहां कार्यरत करीब 60 मजदूरों का तीन माह का मजदूरी बकाया था. इसे लेकर मजदूरों ने निर्माण कार्य को ठप कर दिया था. विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विगत 20 सितंबर को मजदूर व कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों के साथ वार्ता कर समझौता कराया था. वार्ता के दौरान विधायक ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को 5 दिनों के अंदर बकाया राशि भुगतान करने का निर्देश दिया था. कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों ने विधायक के निर्देश का पालन करते हुए निर्धारित समय से पहले मजदूरों का भुगतान करना शुरू कर दिया. सोमवार को यहां कार्यरत मजदूर अपना बकाया राशि लेने के लिए पहुंचे हुए थे. जहां विधायक की उपस्थिति में मजदूरों का बकाया भुगतान किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-both-groups-are-claiming-victory-in-chamber-elections-1059-remote-voting-took-place/">जमशेदपुर

: चैंबर चुनाव में दोनों गुट कर रहे हैं जीत के दावे, 1059 हुई रिमोट वोटिंग

बकाया मजदूरी पाकर खुश हुए मजदूर

बकाया मजदूरी पाकर मजदूर काफी खुश नजर आए. मजदूरों ने विधायक के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया. मौके पर विधायक ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों से कहा कि यहां कार्यरत मजदूरों पर विशेष ध्यान दिया जाए. किसी प्रकार की असुविधा होने पर उसका समाधान तत्काल कराएं. साथ ही मजदूरों के लिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि समय पर मजदूरों का भुगतान हो सके. साथ ही इन दिनों मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा हुआ है. यहां कार्यरत मजदूर बीमार पड़ जाते हैं तो उन्हें निश्चित रूप से जांच कराकर इलाज कराना सुनिश्चित की जाए. वहीं मजदूरों से शांतिपूर्वक कार्य करने की बात कही. मौके पर जिला बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन पाठक, ग्रामीण मुंडा सूरज कूदादा समेत अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp