Search

 
 
 

चाईबासा : लंबित मांगों को लेकर विधायक दीपक बिरुवा से मिले मनरेगा कर्मी

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा से चिरलंबित मांगों को पूरा कराने के लिये पहल करने का आग्रह किया है. पश्चिमी सिंहभूम जिला मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि शुक्रवार को सरनाडीह में विधायक दीपक बिरुवा से मिले और मांगपत्र सौंपा. संघ प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 15 वर्ष बाद भी मनरेगा कर्मियों को न तो नियमित वेतनमान मिला है और न ही स्थायी पद. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-surajmal-jain-dav-public-school-hoisted-the-flag-in-cbse-12th-board-examination/">चाईबासा

: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल ने फहराया परचम

मनरेगा कर्मियों की यह हैं मांगें

प्रतिनिधिमंडल ने सेवा शर्त नियमावली 2007 में संशोधन करने, राज्य में कार्यरत मनरेगा कर्मियों की सेवा स्थायी करने, सामाजिक सुरक्षा के तहत 50 लाख का जीवन बीमा तथा कर्मचारियों व उनके आश्रितों को 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा समेत बर्खास्तगी पर रोक एवं मनरेगा कर्मियों की सेवा वापसी करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-undergraduate-postgraduate-and-pg-diploma-examination-started-in-ignou-center-of-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज के इग्नू सेंटर में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा की परीक्षा शुरू

मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे: विधायक

विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि क्षेत्र के विकास में मनरेगा कर्मी सीमित संसाधनों मे भी सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं. उनकी मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे और मनरेगा कर्मियों की समस्या दूर कराने का पहल किया जाएगा. संघ प्रतिनिधिमंडल में रमेश लोहार, महेश्वर पान, मांझी बोदरा, सुष्मिता सिंह कुंटिया, मनोज सिंकू, मोहन दास, लक्ष्मी कुमारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही