Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : तीन महीने में मोबाइल कनेक्टिविटी में होगा सुधार : डीसी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिला उपायुक्त (डीसी) अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर की संयुक्त अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई. इसमें जिला अंतर्गत मोबाइल कनेक्टिविटी एवं सड़क कनेक्टिविटी से संबंधित समीक्षा की गई. बैठक के बाद डसी ने बताया कि आगामी 3 महीने के अंदर जिले में मोबाइल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में काफी सुधार देखने को मिलेगा. जिले में बीएसएनएल एवं एयरटेल नेटवर्क प्रदाता कंपनियों द्वारा यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड(यूएसओएफ), एडीएफ व अन्य विभागों के तहत लगाये जाने वाले मोबाइल टावर अधिष्ठापन से संबंधित जमीन एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्ति का समीक्षा की गई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-held-a-meeting-regarding-drinking-water-problem-in-napit-tola/">चक्रधरपुर

: नापित टोला में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक
समीक्षा के दौरान पाया गया कि छह स्थानों पर वन विभाग से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र के अलावा सभी जगहों के लिए संलग्न विभागों से एनओसी निर्गत कर दिए गए हैं. जिले में तकरीबन 250 मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया जारी है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने का बैठक में निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि बैठक में जिला अंतर्गत दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई. बैठक में अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा, उप समाहर्ता सामान्य शाखा कुमार हर्ष, आरईओ चाईबासा/चक्रधरपुर व आरसीडी चाईबासा/मनोहरपुर के अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही