Search

 
 
 

चाईबासा : गुवा पैसेंजर में झींकपानी के पास रेलवे गार्ड का मोबाइल चोरी, पुलिस चोर को पकड़ा

 
Chaibasa (sukesh kumar) : झींकपानी स्टेशन के पास देर शाम को गुवा– टाटानगर पैसेंजर में शनिवार को एक चोर ने रेलवे गार्ड का मोबाइल चोरी कर लिया. हालांकि चोरी कर भागने के दौरान झींकपानी स्टेशन में मौजूद आरपीएफ ने चोर को पकड़ लिया. इसके बाद मोबाइल वापस ले लिया. गार्ड एसआर हेम्ब्रम डांगुवापोसी से टाटानगर जा रहा था. झींकपानी स्टेशन से जैसे ही गुवा पैसेंजर खुली वैसे ही गार्ड के साथ यह हादसा हुआ. इसके बाद गाड़ी खुल गई. यात्रियों का उसे सहयोग नहीं मिला. लेकिन आरपीएफ ने चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-junior-engineer-measured-for-pcc-road-construction-in-yashodanagar/">जमशेदपुर

: यशोदानगर में पीसीसी सड़क निर्माण के लिए कनीय अभियंता ने की मापी
गार्ड हेम्ब्रम चाईबासा रेलवे स्टेशन में उतर कर मामले की पूरी जानकारी आरपीएफ थाना को दी. उन्होंने कहा कि चोर मोबाइल लेकर दूसरी पटरी की ओर भाग गया. वे चिल्लाये लेकिन किसी ने नहीं सुना और वह मालगाड़ी के पार हो गया. इसके बाद गाड़ी खुल गई. आखिरकार आरपीएफ ने चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया. चाईबासा रेलवे स्टेशन में कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद गार्ड को मोबाइल सौंपने की तैयारी चल रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही