Search

 
 
 

चाईबासा : केन्द्रीयकृत रसोई से मिड डे मील स्कूलों तक पहुंचाने के लिए हुआ मॉक ड्रील

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : केन्द्रीय कृत रसोई से खूंटपानी प्रखंड के 120 स्कूल भी जुड़ जायेंगे. इससे सभी स्कूलों को मध्याहन भोजन केन्द्रीय कृत रसोई से समय पर उपलब्ध कराया जायेगा. इसे लेकर अन्ना अमृता फाउन्डेशन ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों में एमडीएम समय पर पहुंचाने के लिये मॉक ड्रील किया. मॉक ड्रील में रसोई सेन्टर से विद्यालय की दुरी और एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय के बीच के दुरी तथा लगने वाले समय को लेकर मॉक ड्रील किया गया. ताकि विद्यालय के बच्चों को एमडीएम सही समय पर उपलब्ध कराया जा सके. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-children-showed-their-talent-in-bal-mela-cultural-program-organized/">चक्रधरपुर

: बाल मेला में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

मध्य विद्यालय को भी जोड़ा जाएगा

प्रखंड के सीआरपी नवीन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में खूंटपानी प्रखंड से कट कर अलग हुए तीन पंचायतों बरकेला, पंडावीर तथा बड़ा लगिया पंचायतों के 32 स्कूलों को भी शामिल किया गया है. हलांकि अब ये तीनो पंचायत खूंटपानी से अलग होकर सदर प्रखंड में शामिल हो गये है, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकांश कार्यो का संचालन खूंटपानी प्रखंड से ही किया जा रहा है. इससे इन पंचायतों के 32 स्कूलों को भी इस अभियान से जोड़ दिया जायेगा. शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन पंचायतों के सभी मध्य विद्यालय स्तर के स्कूलों को केन्द्रीय कृत रसोई से जोड़ दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-child-picks-up-bomb-mistaking-it-for-ball-injured-in-explosion/">गिरिडीह

: बच्चा ने गेंद समझ बम उठाया, विस्फोट होने से घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही