Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा के गांधी मैदान के समीप कोल्हान की धरती पर पहली बार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे. उनके साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री सह पश्चिमी सिंहभूम के प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक सोनाराम सिंकु, जिला प्रभारी विजय खान, कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडे एवं सभी विधानसभा प्रभारी कार्यक्रम में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कसमार">https://lagatar.in/kasmar-cpim-and-rjd-demonstrated-in-front-of-bagiyari-electricity-substation/">कसमार
: बगियारी बिजली सब स्टेशन के समक्ष माकपा व राजद ने किया प्रदर्शन
: भाजपा बड़शोल मंडल की जगन्नाथपुर में बैठक सम्पन्न
: बगियारी बिजली सब स्टेशन के समक्ष माकपा व राजद ने किया प्रदर्शन
झारखंड सरकार की बकाया राशि नहीं दे रही है केंद्र सरकार
सत्याग्रह कार्यक्रम कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में गांधी मैदान चौक पर हुआ. बारिश से बाधित कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराया. इसी तरह से हमारे नेता राहुल गांधी जनता की समस्याओं और बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार का मामला सदन में रखने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है. केंद्र की मोदी सरकार आदिवासियों के हितों का भी हनन कर रही है, और झारखंड राज्य सरकार का जीएसटी का बकाया एवं कोयले की रायल्टी मद की बकाया राशि नहीं दे रही है. ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ही यह सत्याग्रह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-meeting-of-bjp-barshol-mandal-concluded-in-jagannathpur/">बहरागोड़ा: भाजपा बड़शोल मंडल की जगन्नाथपुर में बैठक सम्पन्न
Leave a Comment